फॉण्ट कनवर्टर NEW

एशियन गेम्स की चैंपियन झारखंडी खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची: एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की चार खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम ने सभी खिलाड़ियों को

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की चार खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम ने सभी खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से एशियन गेम्स की तैयारियों और प्रतियोगिता के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

झारखंड की इन चारों खिलाड़ियों ने भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत में अहम भूमिका निभाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram