फॉण्ट कनवर्टर NEW

12 साल से बंद करोड़ों का मॉल खुलेगा: चंदनकियारी में कारोबार की आस जगी

Bokaro News: बोकारो जिले के चंदनकियारी के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले बारह साल से करोड़ों की लागत से बनकर तैयार, लेकिन निष्क्रिय पड़े बहुचर्चित जिला परिषद मॉल को अब जल्द ही चालू किया जाएगा। डीडीसी बोकारो शताब्दी मजूमदार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो जिले के चंदनकियारी के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले बारह साल से करोड़ों की लागत से बनकर तैयार, लेकिन निष्क्रिय पड़े बहुचर्चित जिला परिषद मॉल को अब जल्द ही चालू किया जाएगा। डीडीसी बोकारो शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार को मॉल का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

डीडीसी ने बताया कि मॉल चालू होने से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास होगा। साथ ही, स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे बाजार करने का अवसर मिलेगा और जिला परिषद को भी अच्छा राजस्व मिलना शुरू होगा।

आवंटन प्रक्रिया होगी आसान, किराया होगा सस्ता

मॉल के लंबे समय तक बंद रहने का कारण बताते हुए अधिकारियों ने डीडीसी को जानकारी दी थी कि दुकानों के आवंटन के लिए निर्धारित सुरक्षित जमा राशि और प्रतिमाह किराया शहरी क्षेत्र के अनुसार रखा गया था, जिसके कारण कमरे आवंटित नहीं हो पाए थे।

इस पर डीडीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओ चास को पत्रचार कर स्थानीय ग्रामीण बाजार दर से सुरक्षा राशि व भाड़े का निर्धारण करने की बात कही है।

मरम्मत, नीलामी और फिर आवंटन

डीडीसी ने मॉल के सामने बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर मॉल में दुकान आवंटित करने की कवायद चालू करने का निर्देश जिला अभियंता को दिया। इससे पहले, डीडीसी ने जिला अभियंता को मॉल की मरम्मत के लिए प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर जल्द ही टेंडर निकालने का आदेश दिया।

डीडीसी ने स्पष्ट किया, “पहले मरम्मत होगी, उसके बाद नीलामी होगी और फिर आवंटन किया जाएगा।” मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सफीक आलम, जिला अभियंता हरी दास, और बीडीओ अजय कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram