फॉण्ट कनवर्टर NEW

सेन्हा में सहिया, सेविकाएं प्रशिक्षित: बेरोजगारी दूर करने का क्या है प्लान?

Lohardaga News: लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को कौशल विकास योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसजीआरएस एकेडमी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण देना है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को कौशल विकास योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसजीआरएस एकेडमी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण देना है। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और जल सहियाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षक सरवर आलम ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आज के समय में बेरोजगारी एक बड़ी जटिल समस्या है। इसी को देखते हुए, एसजीआरएस एकेडमी 18 से 35 वर्ष तक के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती है।

निःशुल्क प्रशिक्षण और रोज़गार की गारंटी

युवकों के लिए भिलाई इंजीनियरिंग महाविद्यालय (ठाकुरगांव शाखा) में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, और मोबाइल बनाने जैसे तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, युवतियों को टाटीसिलवे इंडस्ट्रियल एरिया में फैशन डिजाइनिंग, कम्प्यूटर, ब्यूटीशियन, सिलाई सहित अन्य कार्यों की ट्रेनिंग दी जाती है।

श्री आलम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने और अन्य तरह की सुविधाएं भी पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है। यह पहल पढ़े-लिखे युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उनका भविष्य संवारने में मदद करेगी।

इस मौके पर शकुंतला देवी, सिलवंती कुजूर, नीलिमा टोप्पो, जहुरन बानो सहित कई स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और जल सहिया उपस्थित थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram