फॉण्ट कनवर्टर NEW

“बीपीएस के नन्हे बच्चों की मस्ती भरी आउटिंग—प्री-प्राइमरी छात्रों ने सिटी पार्क पिकनिक में जमकर की धमाल”

Bokaro News: स्थानीय सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल के प्री प्राइमरी सेक्शन के नन्हें- मून्हें छात्र छात्राओं ने स्थानीय सिटी पार्क में पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस पिकनिक का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के वातावरण से बाहर ले जाकर प्राकृतिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: स्थानीय सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल के प्री प्राइमरी सेक्शन के नन्हें- मून्हें छात्र छात्राओं ने स्थानीय सिटी पार्क में पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस पिकनिक का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के वातावरण से बाहर ले जाकर प्राकृतिक परिवेश में सीखने, खेलने और समूह में सहभागिता करने का अनुभव प्रदान करना था।

पिकनिक की शुरूआत बच्चों द्वारा समूहगत खेलों से हुई, जिसमें ‘रन एंड कैच’, ‘रिंग गेम्स जैसे मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल थे। शिक्षिकाओं ने बच्चों के उत्साह और भागीदारी को देखते हुए उनके लिए छोटे छोटे प्रतियोगी खेल भी आयोजित किए। खेलों में भाग लेकर बच्चों ने न केवल खूब आनंद लिया, बल्कि टीमवर्क और आपसी सहयोग का भी पाठ सीखा। इसके उपरांत बच्चों को पार्क में भम्रण कराया गया, जहाँ उन्होंने फूलों, पौधों, झील और विभिन्न प्राकृतिक दृश्यों को ध्यानपूर्वक देखा। दोपहर में बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर अपने अपने टिफिन का आनंद लिया। भोजन के बाद बच्चों ने गीत, नृत्य और कविता पाठ जैसी गतिविधियाँ प्रस्तुत की, जिससे उनके भीतर छिपी प्रतिभाएँ उजागर हुई।

पिकनिक के सफल आयोजन पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने कहा कि बाहरी वातावरण में सीखना बच्चों को आत्मविश्वासी, सामाजिक और अधिक जिज्ञासु बनाता है।

पिकनिक में बच्चों के साथ प्री प्राइमरी सेक्शन की इंचार्ज श्रीमती गुंजा चौधरी, प्रीती गोस्वामी, रानी शुक्ला, प्रेरणा आदि शिक्षिकाएँ उपस्थित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram