फॉण्ट कनवर्टर NEW

“पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में स्पोर्ट्स डे—जश्न, जोश और जीत का माहौल”

चतरा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन वेलकम सांग एवं फ्लैग होस्टिंग कर विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार और खेल शिक्षक डी खालको ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन वेलकम सांग एवं फ्लैग होस्टिंग कर विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार और खेल शिक्षक डी खालको ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात कक्षा एक से लेकर 12 वर्ग तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जमकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। आयोजित खेल में शार्ट पुट, लांग जम्प, तीन पैर का दौड़, बैलून रेस,मेढ़क दौड़, जलेबी रेस, 50 मीटर, 80 मीटर, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुवे प्राचार्य मंटू कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसमें भाग लेने से खिलाड़ी शारीरिक के साथ साथ मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल कूद में भाग लेने से खिलाड़ी एक दूसरे से मिलते हैं। भाईचारगी बढती है। जिससे एक स्वस्थ्य समाज का भी निर्माण होता है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरष्कार और मेडल का वितरण शीघ्र किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram