फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता भीम राम के पैतृक आवास पहुंचे जेपीएससी पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद, दिवंगत सोहन राम को किया नमन

हजारीबाग। संत कोलंबा महाविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने सामाजिक समरसता और आत्मीयता की मिसाल पेश करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता भीम राम के पैतृक आवास ग्राम

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग। संत कोलंबा महाविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने सामाजिक समरसता और आत्मीयता की मिसाल पेश करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता भीम राम के पैतृक आवास ग्राम अमृतनगर का दौरा किया।
मौका था कांग्रेस नेता के पूज्य पिता स्वर्गीय सोहन राम के एकादशाह एवं श्राद्ध कार्यक्रम का। गाँव पहुँचकर डॉ. जमाल अहमद ने दिवंगत सोहन राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की चिर शांति व सद्गति की प्रार्थना की।
इस दौरान डॉ. अहमद ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावक का साया उठना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होता है। स्वर्गीय सोहन राम एक सरल, मृदुभाषी और सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उनका इस तरह चले जाना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और जीवन मूल्य हमेशा परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
श्राद्ध कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन किया।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram