Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सर्च ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े JJMP के दो कुख्यात कमांडर
Jharkhand

सर्च ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े JJMP के दो कुख्यात कमांडर

लातेहार पुलिस और मनिका थाना टीम ने संयुक्त अभियान में JJMP के दो कुख्यात एरिया कमांडर—इनामी सुनील उरांव और मुकेश लोहरा को गिरफ्तार किया। दोनों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
By Samsul HaqueDecember 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Latehar News: लातेहार में बुधवार की सुबह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। लंबे समय से सक्रिय उग्रवादी संगठन JJMP को तगड़ा झटका देते हुए पुलिस ने उसके दो कुख्यात एरिया कमांडरों को गिरफ्तार कर लिया। लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।

दो लाख का इनामी सुनील उरांव आया पकड़ में

गिरफ्तार उग्रवादियों में सबसे बड़ा नाम सुनील उरांव उर्फ सुनील जी (35) का है, जो तरवाडीह, नवागढ़ का रहने वाला है। इस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था और इसकी संलिप्तता कई पुलिस मुठभेड़ों में रही है। मनिका, लातेहार, बालुमाथ और चंदवा थानों में इसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आगजनी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

दूसरा एरिया कमांडर मुकेश लोहरा भी गिरफ्तार

दूसरा गिरफ्तार उग्रवादी मुकेश लोहरा (28) पुरनी पल्हेया, मनिका का निवासी है। यह भी JJMP का सक्रिय सदस्य रहा है और उस पर भी रंगदारी, हथियारबंद हमला और लूट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों कमांडर पुलिस की गिरफ्त से लंबे समय से बाहर थे और जिले में भय का माहौल बनाए हुए थे।

संयुक्त टीम ने सुबह से चलाया सर्च अभियान

बुधवार तड़के से ही पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी की और दोनों उग्रवादियों को बिना गोली चले गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि यह गिरफ्तारी JJMP की गतिविधियों को कमजोर करेगी और कई पुराने मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी। शुरुआती पूछताछ में दोनों से कई अहम जानकारी मिलने की बात सामने आई है। लातेहार पुलिस की इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है और इलाके के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्का वर्षा, जानिए कहां दिखेगा दुर्लभ नजारा

July 10, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.