फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हैदराबाद–कुवैत इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

India News: हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 86 मंगलवार सुबह अचानक सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्रबंधन को एक ईमेल मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 86 मंगलवार सुबह अचानक सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्रबंधन को एक ईमेल मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था। संदेश मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कोई जोखिम न लेते हुए तुरंत विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया।

मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग, सभी 173 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

करीब सुबह 9 बजे फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। यात्रियों में हल्की घबराहट जरूर दिखी, लेकिन सभी को शांत माहौल में बाहर निकाल लिया गया। 173 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।

विमान आइसोलेशन बे में, सुरक्षा एजेंसियों की गहन तलाशी जारी

लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां बम स्क्वायड, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। शुरुआती जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन ईमेल की उत्पत्ति और उद्देश्य की गहन जांच जारी है।

हाल के महीनों में बढ़ी हैं बम धमकी की घटनाएं

बीते कुछ महीनों में स्कूलों और विमानों को बम धमकी देने की घटनाएं बढ़ी हैं। कई बार ऐसे झूठे अलर्ट ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में डाल दिया है। ताजा मामला भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram