Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सांसद ढुलू महतो से नगर विकास समिति की मुलाकात, समाधान की मांग
Jharkhand

सांसद ढुलू महतो से नगर विकास समिति की मुलाकात, समाधान की मांग

Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 29, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News:  नगर विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल अभय कुमार मुन्ना के साथ पांच सूत्री मुद्दों को लेकर आज धनबाद संसाद ढुलू महतो से उनके आवासीय कार्यालय चिताही में बिंदुवार वार्ता किया.
श्री मुन्ना ने वार्ता में संसाद ढुलू महतो को बताया कि चास नगर निगम एवं बोकारो स्टील सिटी के सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में निजी अस्पताल, व्यवसायिक, लघु उद्योग, नगरीय आवासीय क्षेत्र सहित अन्य सभी तरह का कूड़ा कचरा यंत्र तंत्र फेंका जाता है. इसके निस्तारण के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नही है. इसके कारण स्वच्छ एवं स्वस्थ बोकारो का उद्देश्य अधूरा है.इसके स्थायी समाधान के लिए चास नगर निगम एवं बोकारो स्टील प्लांट के संयुक्त सहयोग से टाउन हॉल और अमृत पार्क फेज 4 की तरह वोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार भूमि चिन्हित कर कचरा निस्तारण प्लांट को प्रतिस्थापित कराया जाए.

2.चास नगर निगम एवं बोकारो स्टील सिटी के नगरीय क्षेत्र का सीवरेज का प्रदुषित पानी के ट्रीटमेंट करने का व्यवस्था नही रहने के कारण उसे सीधे नाला नाली का निर्माण कर सीधे गरगा नदी सहित अनेक तालाब में अनवरत गिराया जाता है.इससे स्थायी जल प्रदूषण गंभीर समस्या के साथ नेशनल ग्रीन त्रिवूनल(NGT) के दिशा निर्देश का भी उलंघन हो रहा है.इसके स्थायी समाधान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रतिस्थापन कराना सुनिश्चित किया जाए.

3.बोकारो स्टील प्लांट को एशिया का सबसे बड़ा औधोगिक इकाई होने का गौरव प्राप्त है. इसके कारण प्रतिदिन नियमित रूप से हजारों भारी मालवाहक ट्रक, ट्रेलर, पापहाइवा सहित अन्य तरह के वाहन का परिचालन बोकारो स्टील प्लांट, वियाडा औधोगिक क्षेत्र सहित चास नगर निगम क्षेत्र में होता है. किंतु उन वाहनों के व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था नही रहने के कारण पुरे बोकारो स्टील सिटी,बालीडीह औधोगिक क्षेत्र एवं चास नगर निगम के नेशनल हाइवे सहित अन्य मुख्य सड़क के किनारे बेढंग तरीके से खड़ा रहता है.इसके कारण लगातार सड़क दुर्घटना के कारण जानमाल की क्षति सहित यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है. इसके स्थायी समाधान के लिए बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना कृपा किया जाए.

4.गरगा नदी,नाला,तालाब एवं सड़क का विभिन्न सरकारी एजेंसी सहित आमजन के द्वारा अतिक्रमण के कारण जलक्षेत्र सहित सुगम यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.इसके स्थायी समाधान के लिए जिम्मेवार एजेंसी एवं व्यक्ति पर नियमसंगत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणमुक्त किया जाए.

5.झारखंड प्रान्त में सभी अंचल के भूमि रिकार्ड का 2016-17 में ऑनलाइन किया गया था.इस क्रम में चास अंचल के हजारो वासी के म्यूटेशन को ऑनलाइन पंजी 2 रिकार्ड में नही चढ़ाया गया है. साथ ही रैयत किस्म की भूमि को सिक्कमी किस्म कर दिया गया है.इसके कारण पीड़ित लोगों को मालगुजारी भुगतान सहित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई किया जाए.

श्री मुन्ना में वार्ता में बताया कि नगर विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपरोक्त मुद्दों को लेकर उपायुक्त बोकारो,चास अंचल अधिकारी, अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास से मिलकर उक्त समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया किंतु आज तक समस्या के स्थाई निराकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
संसाद ढुलू महतो ने उपरोक्त सभी पांच मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विकसित बोकारो के निर्माण के लिए जनहित से संबंधित नगर विकास समिति के द्वारा संज्ञान में लाए गए सभी मुद्दों का समाधान अति आवश्यक है. इन मुद्दों के सार्थक समाधान के लिए सांसद ढुलू महतो ने आज ही बोकारो जिला में आहूत DMFT की बैठक में स्वयं उपायुक्त से 5 सूत्री मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया. साथ ही नगर विकास समिति के द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया.
आज के प्रतिनिधि मंडल में नगर विकास समिति के संरक्षक सदस्य विक्रम महतो, अरविंद सिंह भाटिया, दिलीप सिंह,शत्रुघ्न सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह,करमचंद गोप,महासचिव अतीश कुमार सिंह, शिव कुमार श्रीवास्तव, रामकिंकर माहथा, नरोत्तम झा, गोपाल साव,साधु प्रसाद आदि शामिल हुए.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.