अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
अदालत में कुल 13 न्यायपीठों का गठन किया गया था। दिनभर की सुनवाई में प्री-लिटिगेशन के 144 और विभिन्न न्यायालयों में लंबित 273 मामलों सहित कुल 473 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही ₹19,12,100 की राशि का आपसी समायोजन भी हुआ।
इसके अलावा विद्युत संबंधित विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 93 मामलों का निष्पादन किया गया और ₹8,90,000 की वसूली की गई।
प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झालसा के निर्देशानुसार हर महीने के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत आयोजित की जाती है जिसमें लोग अपने सुलह योग्य मामलों के निपटारे के लिए आवेदन दे सकते हैं।
मासिक लोक अदालत के संचालन में प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह, द्वितीय संतोष आनंद प्रसाद, तृतीय पीयूष श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रवि चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि) एंजिलिना नीलम मड़की, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर सुप्रिया रानी तिग्गा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी मंजीत कुमार साहू, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पूजा पांडेय सहित चक्रधरपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अंकित कुमार सिंह उपस्थित रहे।

