फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

एक्सएलआरआई और टैलेंटस्प्रिंट ने शुरू किए दो प्रीमियम सर्टिफिकेट कोर्स

East Singhbhum : एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो को और व्यापक करते हुए बिजनेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप के दो नए पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की शुरुआत की है। संस्थान का उद्देश्य इन कोर्सेज के माध्यम से अनुभवी पेशेवरों को बदलती डिजिटल दुनिया की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

East Singhbhum : एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो को और व्यापक करते हुए बिजनेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप के दो नए पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की शुरुआत की है। संस्थान का उद्देश्य इन कोर्सेज के माध्यम से अनुभवी पेशेवरों को बदलती डिजिटल दुनिया की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।

ये दोनों कार्यक्रम एक्सेंचर समूह का हिस्सा टैलेंटस्प्रिंट के सहयोग से शुरू किए गए हैं। इसके तहत प्रतिभागियों को लाइव-ऑनलाइन फॉर्मेट में उच्चस्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे कामकाजी होने के बावजूद सहजता से सीख सकेंगे।

कार्यक्रम की खास बात है कि कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई कैंपस में पांच दिवसीय इमर्शन सेशन का अवसर मिलेगा, जहां वे उद्योग विशेषज्ञों, फैकल्टी सदस्यों और लीडरशिप कोच से सीधे संवाद कर सकेंगे।

कोर्स पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को एक्सएलआरआई का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा और 30 हजार से अधिक पूर्व छात्रों के वैश्विक नेटवर्क में शामिल होने का मौका भी मिलेगा, जो करियर विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

संस्थान का कहना है कि डिजिटल बिजनेस और डेटा-आधारित निर्णय लेने के बढ़ते महत्व को देखते हुए ये कोर्सेज पेशेवरों को भविष्य की नेतृत्व क्षमता और तकनीकी विशेषज्ञता से सुसज्जित करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram