Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»दिल्ली में नक्सली कनेक्शन का खुलासा? प्रदर्शनकारियों के फोन से निकली चौंकाने वाली चैट
India

दिल्ली में नक्सली कनेक्शन का खुलासा? प्रदर्शनकारियों के फोन से निकली चौंकाने वाली चैट

दिल्ली प्रदूषण विरोध में हिंसा, मिर्ची स्प्रे और नक्सली नारों की गूंज के बाद पुलिस ने 22 छात्रों के फोन खंगाले। वॉट्सऐप चैट से साजिश का बड़ा सुराग मिला है।
By Samsul HaqueNovember 26, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नक्सली नारों और पुलिसकर्मियों पर हुए मिर्ची हमले के पीछे पुलिस को सुनियोजित साजिश की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने 22 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी के बाद उनके फोन को जब्त किया है।

फोन से निकली संदिग्ध चैट, एक हफ्ते पहले बना था ‘स्पेशल ग्रुप’

पुलिस एक सप्ताह पुराने वॉट्सऐप ग्रुप पर हुई बातचीत की भी जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, चूंकि सभी स्टूडेंट ज्यूडिशियल कस्टडी में है, हमारे पास उनके फोन हैं और हम उनके सोशल मीडिया ग्रुप्स की जांच कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हिमखंड और भगत सिंह छात्र एकता मंच जैसे सगंठनों से जुड़े हुए हैं। वे दो वॉट्सऐप ग्रुप में एक्टिव थे। इनमें से एक पिछले सप्ताह क्रिएट किया गया था जिसमें 340 सदस्य थे। ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध गतिविधियों की प्लानिंग के लिए इसे बनाया गया था।

भारत के सबसे कुख्यात नक्सली के समर्थन में लगे नारे

उस दिन शाम के समय इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में लोग वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए थे, जिनमें अधिकतर स्टूडेंट्स थे। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने ट्रैपिक को रोक दिया और इसमें कई एंबुलेंस भी फंस गए। जब प्रदर्शकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की गई तो इनमें से कई झड़प करने लगे और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे से हमला कर दिया। पिछले दिनों एनकाउंटर में मारे गए खूंखार नक्सल कमांडर माडवी हिडमा के लिए नारे भी लगाए गए और उसकी तुलना बिरसा मुंडा से करते हुए पोस्टर लहराए गए।

मिर्ची स्प्रे और पिन से हमला- पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

डीसीपी (न्यू दिल्ली) देवे श कुमार महला ने कहा कि महिलाओं पर कथित हमले, जानबूझकर चोट पहुंचाने, लोक सेवकों के काम में बाधा डालने, वैध आदेशों की अवहेलना करने और आपराधिक साजिश के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की गईं। छात्रों द्वारा नक्सल नेताओं के समर्थन में नारे लगाने के बाद, भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 बाद में जोड़ी गई। पुलिस ने प्रदर्शन के आयोजको के रूप में अभी तक दो छात्राओं की पहचान की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, हमने पाया कि वे हाल ही में कुछ राजनीतिक शख्सियतों के साथ पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं थीं। हम ब्योरा जुटा रहे हैं। हमने उन छात्रों की भी पहचान की है जो माडवी हिडमा का पोस्टर लेकर आए थे। पुलिस ने 15 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्हें मिर्ची स्प्रे से हमले और झड़प के बाद आरएमएल हॉस्पिटल ले जाया गया था।

अनुमति नहीं ली, सोशल मीडिया से पता चला पूरा प्लान

अधिकारियों के मुताबिक जख्मी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन पर मिर्ची स्प्रे डाला गया और पिन चुभाया गया। वे कानून व्यवस्था तोड़ने की तैयारी के साथ आए थे। उनके पास पिन और 6 स्प्रे बोतलें थीं, जिन्हें जब्त किया गया है।पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मांगी थी। उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए इस प्लान का पता चला।

इस खबर को भी पढ़ें : इंडिया गेट प्रदर्शन में मिर्ची स्प्रे विवाद, 17 आरोपियों को जेल भेजा गया?

जांच जारी- नक्सल लिंक की पुष्टि के संकेत मिल रहे हैं

अधिकारी ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप को चलाने वाले कई सदस्य अब हिरासत में हैं। अधिकारी ने कहा, कुछ को पहले भी प्रदर्शन में हिरासत में लिया गया था। पहली बार बात इतनी आगे बढ़ी। एचटी ने दूसरी एफआईआर की समीक्षा की जो संसद मार्ग पुलिस थाने में दर्ज की गई थी। इसमें कहा गया है कि 18-20 छात्रों ने थाने के मुख्य गेट को ब्लॉक किया और सरकार, पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। एफआईआर में लिखा है, वे प्रदूषण और माडवी हिडमा की मौत के खिलाफ, नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.