फॉण्ट कनवर्टर NEW

नयी रफ्तार पर बिहार: अब हर 40 किमी पर फोरलेन, 4 घंटे में पहुंचेंगे पटना!

Patna News: नयी एनडीए सरकार ने बिहार के सड़क विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पथ निर्माण विभाग अब राज्य के हर हिस्से को तेज और आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी में है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दो साल

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: नयी एनडीए सरकार ने बिहार के सड़क विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पथ निर्माण विभाग अब राज्य के हर हिस्से को तेज और आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी में है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दो साल में बिहार के किसी भी कोने से चार घंटे में पटना पहुंचा जा सके।

हर 40 किमी पर फोरलेन सड़क का लक्ष्य

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पदभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि विभाग अब तेज रफ्तार से काम करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की रीढ़ कही जाने वाली सड़क प्रणाली को आधुनिक बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सरकार की योजना है कि बिहार में हर 40 किमी की दूरी पर फोरलेन सड़क उपलब्ध हो, ताकि ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक यात्रा आसान और तेज हो सके।

एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड योजनाओं पर तेजी

मंत्री ने कहा कि आने वाले पांच सालों में एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड और बड़े राष्ट्रीय मार्गों को जमीन पर उतारने की गति बढ़ाई जाएगी। खासकर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों और औद्योगिक कॉरिडोरों को जोड़ने वाले मार्गों पर प्राथमिकता से काम शुरू किया जाएगा, जिससे रोजगार और विकास दोनों को गति मिले।

गुणवत्ता पर सख्ती, निगरानी होगी डिजिटल

नितिन नवीन ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निर्माण की मॉनिटरिंग में आधुनिक तकनीक और डिजिटल सिस्टम का उपयोग बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार पुराने और क्षतिग्रस्त मार्गों का पुनर्निर्माण भी तेज गति से करेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

बिहार के विकास की नयी रफ्तार

सरकार का मानना है कि बेहतर सड़कों से उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे फायदा होगा। तेज और सुगम सड़क नेटवर्क बिहार के आर्थिक विकास को नयी दिशा देगा। बिहार की यह नयी योजना लोगों की उम्मीदों को बढ़ाने वाली है। अगर लक्ष्य तय समय पर पूरा हुआ, तो राज्य का सड़क ढांचा देश के कई विकसित राज्यों की बराबरी करता दिखाई देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram