Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बेटी लापता… परिवार का दावा- ‘पहचान छुपाकर युवक ने लव जिहाद में फंसाया!’
Jharkhand

बेटी लापता… परिवार का दावा- ‘पहचान छुपाकर युवक ने लव जिहाद में फंसाया!’

अनिमा गोराई अचानक घर से गायब हो गई। परिवार का आरोप है कि युवक ने झूठी पहचान बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और धार्मिक बहकावे से साथ भगा ले गया।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 24, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में रहने वाले मनोहर गोराई और उनकी पत्नी इन दिनों बेहद परेशान हैं। सोमवार को उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी बेटी अनिमा गोराई की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। उनका कहना है कि उनकी बेटी किसी साधारण कारण से नहीं, बल्कि झूठी पहचान और धार्मिक बहकावे के चलते घर से गायब हुई है।

“पप्पू” से शुरू हुई दोस्ती, फिर धीरे-धीरे बदला व्यवहार

माता-पिता का दावा है कि कॉलेज आते-जाते समय अनिमा की मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को पप्पू बताया। कुछ महीने गुजरने के बाद अनिमा का व्यवहार उनके लिए नया और अजीब होने लगा। वह घर की पूजा-पाठ से दूर रहने लगी और अपनी ही परंपराओं पर सवाल उठाने लगी। परिवार को तब भी अंदाज़ा नहीं था कि मामला इतना आगे बढ़ जाएगा।

शादी तय थी, पर ठीक उससे पहले अनिमा घर से गायब

घरवालों ने उसकी शादी तय कर ली थी और काफी मेहनत से जेवर और नकदी जुटाई थी। लेकिन 9 नवंबर 2025 की सुबह खबर मिली कि अनिमा कमरे से गायब है। अलमारी से जेवर और पैसे भी नहीं मिले। सहेलियों से बात करने पर चौंकाने वाली बात सामने आई-
जिस पप्पू से वह दोस्ती कर रही थी, उसका असली नाम सलमान खान है, और वह टेल्को के बारीनगर का रहने वाला है।

परिवार का बड़ा आरोप- “बेटी का माइंड वॉश कर दिया गया”

अनिमा के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने जो कहा, उससे परिवार और डर गया। उसने फोन पर बताया कि वह फिलिस्तीन में हो रहे अत्याचार उन्हें दुख देता है और वह सलमान के साथ रहकर “धर्म बदलकर जिहाद करेगी।” परिवार के मुताबिक यह उनकी बेटी की भाषा नहीं है, बल्कि यह किसी के लगातार माइंड-वॉश का नतीजा है।

“धोखे से नाम बदला, पहचान छुपाई, फिर बहला-फुसलाकर भगाया”

मनोहर गोराई का कहना है कि सलमान ने पहले दोस्ती की, फिर अनिमा की सोच बदली और धीरे-धीरे उसे परिवार, धर्म और घर से दूर कर दिया। उन्हें यकीन है कि बेटी अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि छल और मानसिक दबाव की वजह से गई है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि जेवरात और पैसे भी ले जाए गए हैं, इसलिए यह मामला सिर्फ प्रेम प्रसंग का नहीं, बल्कि एक साज़िश का है।

परिवार की भावनात्मक अपील- “बेटी को बचा लीजिए”

एसएसपी से मिलकर उन्होंने मांग की है कि-

  • अनिमा को जल्द खोजा जाए

  • सलमान खान की पूरी जांच हो

  • उसकी पहचान, संपर्क और गतिविधियों की जांच की जाए

  • चोरी हुए जेवर और पैसे बरामद हों

  • बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

फिलहाल बिरसानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि उनकी बेटी जल्द और सुरक्षित घर लौट आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.