फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरिया में रहस्यमयी मर्डर! झाड़ियों में पड़े मिले खून से सने शव

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस तक पहुंची।

गला रेतकर हत्या की आशंका

डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा अपनी टीम के साथ डिबुडीह से बाहादा जाने वाली सड़क के पास पूर्णापानी रोड पर पहुंचे। वहां नदी के ऊपरी किनारे पर झाड़ियों में शव पड़ा हुआ मिला। शव की हालत देखकर पुलिस ने शुरुआती जांच में साफ कहा कि हत्या धारदार हथियार से की गई होगी। गले पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई।

पुलिस ने जांच शुरू की, पहचान अब भी रहस्य

पुलिस ने मौके की तस्वीरें लीं, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी पंचम तिग्गा के फर्द बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। न तो आसपास के गांवों में किसी लापता व्यक्ति की सूचना मिली है और न ही स्थानीय स्तर पर कोई शिनाख्त हो सकी है।

इलाके में बढ़ी चिंता, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

हत्या जिस जगह हुई, वह सुनसान इलाका माना जाता है। इसलिए पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव यहां लाकर फेंका गया। डुमरिया पुलिस आसपास के गांवों में लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। फिलहाल यह मामला रहस्य से घिरा है और इलाके में लोग दहशत में हैं कि आखिर किसने इतनी बेरहमी से हत्या की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram