फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कांड्रा में हाइवा ने प्लांट कर्मी को कुचला, 30 फीट तक घसीटा!

Seraikela-Kharsawan News: कांड्रा में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल से जैसे ही आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Seraikela-Kharsawan News: कांड्रा में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल से जैसे ही आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हाइवा के नीचे फंसा कर्मचारी, 30 फीट तक घसीटा गया

लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष बाइक समेत हाइवा के नीचे फंस गए। गाड़ी रुकी नहीं और करीब 30 फीट तक उन्हें घसीटती चली गई। आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़े और लगभग आधे घंटे की कोशिश के बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला। घायल सुभाष को तुरंत जमशेदपुर के एक अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रबंधन पर लगे आरोप

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह पहली बार नहीं है। प्लांट एरिया की सड़क इतनी संकरी है कि भारी वाहनों के गुजरने पर हर दिन खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सड़क चौड़ी न की गई तो बड़े हादसे बार-बार होंगे।

सड़क चौड़ीकरण की मांग, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और हाइवा चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram