फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

शास्त्रीनगर मस्जिद के पास बरसी गोलियां, कुख्यात तौकीर की मौके पर मौ;त

Jamshedpur News: शास्त्रीनगर की गुरुवार रात अचानक चीखों, भगदड़ और गोलियों की आवाज़ से सिहर उठी। कदमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक नंबर-2 में मस्जिद के पास खड़े तौकीर उर्फ़ गोरा पर बाइक से आए दो बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। रात करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: शास्त्रीनगर की गुरुवार रात अचानक चीखों, भगदड़ और गोलियों की आवाज़ से सिहर उठी। कदमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक नंबर-2 में मस्जिद के पास खड़े तौकीर उर्फ़ गोरा पर बाइक से आए दो बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। रात करीब 10 बजे हुए इस हमले ने लोगों को घरों से बाहर निकलने तक पर मजबूर कर दिया।

हमले का तरीका: पहले वार, फिर गोलियां

गवाही देने वाले लोगों का कहना है कि अपराधियों ने पहले तौकीर पर धारदार हथियार से वार किया और फिर बेहद करीब से कई राउंड गोली चलाई। मौके पर खून फैल गया और तौकीर वहीं गिर पड़ा। परिवार वाले और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में टीएमएच ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर पांच गोली के निशान मिले हैं।

कुख्यात गैंग से जुड़ा था तौकीर

तौकीर को मर्दाना गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता था और उसके नाम पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। हाल में ही वह जेल से बाहर आया था, इसीलिए पुलिस को आपसी दुश्मनी का एंगल सबसे मजबूत लग रहा है। हालांकि पुलिस बाकी संभावनाओं की भी जांच कर रही है।

इलाके में दहशत, पुलिस की ताबड़तोड़ छानबीन

फायरिंग की सूचना मिलते ही कदमा थाना की टीम मौके पर पहुंची, उसके बाद सीटी एसपी कुमार शिवाशीष भी वहां पहुंचे। पुलिस ने पूरी गली को घेर लिया और घटनास्थल से मिले खोखों को कब्जे में लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे अपराधियों की पहचान में मदद मिले। घटना के बाद शास्त्रीनगर और आसपास के लोगों में डर साफ दिखा। अस्पताल पहुंची भीड़ में हर कोई सदमे में था। बार-बार एक ही सवाल उठ रहा था- “शहर में आखिर कब तक गोलियां चलती रहेंगी?”

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा, लेकिन लगातार हो रही फायरिंग की वारदातों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram