फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कांड्रा में विदेशी नकली शराब का बड़ा गिरोह धराशायी, चार हिरासत में

Saraikela-Kharsawan News: कांड्रा में बुधवार देर रात पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महीनों से चल रही विदेशी नकली शराब की तस्करी की शिकायतों के बाद पुलिस ने आखिर वह कदम उठा लिया जिसकी सभी को उम्मीद थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Saraikela-Kharsawan News: कांड्रा में बुधवार देर रात पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महीनों से चल रही विदेशी नकली शराब की तस्करी की शिकायतों के बाद पुलिस ने आखिर वह कदम उठा लिया जिसकी सभी को उम्मीद थी। कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू की टीम ने हैप्पी लकी ढाबा के पीछे एक घर पर छापा मारकर पूरा खेल ही पलट दिया।

10 लाख की नकली विदेशी शराब बरामद

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को जिस तरह की शराब की पेटियां मिलीं, उसने पूरे रैकेट की असलियत तुरंत साफ कर दी। बोतलों पर यूके का लेबल चिपका था, लेकिन पैकिंग साधारण और बिना विवरण की- यानी साफ नकली। अनुमान के मुताबिक यहां से करीब 10 लाख रुपये की अवैध विदेशी नकली शराब बरामद की गई है। चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ शुरू है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी शक है कि शराब की सप्लाई बड़े स्तर पर की जा रही थी।

तीन लग्जरी गाड़ियां भी जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महंगी गाड़ियां- इनोवा, स्कॉर्पियो और इंडिगो- को भी जब्त कर लिया। आशंका है कि इन्हीं गाड़ियों का इस्तेमाल सप्लाई चेन में किया जा रहा था। इन गाड़ियों की बरामदगी से भी इस रैकेट के बड़े नेटवर्क का संकेत मिलता है।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियों की तलाश में पुलिस

छापेमारी के बाद शराब माफियाओं में भगदड़ मच गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह नकली विदेशी शराब कहां से आती थी, कौन लोग इसे पैक कर रहे थे और प्रदेश में इसकी डिलीवरी किन जगहों पर होती थी। शुरुआती सुराग बताते हैं कि यह नेटवर्क काफी संगठित था और लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram