फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर का ताला टूटा, 1.20 लाख लेकर फरार… पुलिस ने 48 घंटे में पकड़े चोर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में 17 नवंबर को हुई चोरी की वारदात ने पूरे मोहल्ले को चिंता में डाल दिया था। दिन के समय घर का ताला टूटने और 1.20 लाख रुपये के गहने व नकदी गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में 17 नवंबर को हुई चोरी की वारदात ने पूरे मोहल्ले को चिंता में डाल दिया था। दिन के समय घर का ताला टूटने और 1.20 लाख रुपये के गहने व नकदी गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। मामला वादी अशोक कुमार मोर्या ने दर्ज कराया था, जिन्होंने बताया कि घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

एसआईटी टीम बनी और शुरू हुई खोजबीन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी ने इलाके की बारीकी से जांच की- मकानों पर पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर सुराग जुटाए गए। तफ्तीश आगे बढ़ी तो दो संदिग्ध पुलिस के रडार पर आए। बुधवार देर रात पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, और आखिरकार दोनों ने चोरी की घटना कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान

गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय विकास दास और 24 वर्षीय रोहित गोराई उर्फ भोला शामिल हैं – दोनों बिरसानगर के ही रहने वाले। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए गहने, कैश और मोबाइल बरामद कर लिए। बरामद सामान में दो नाक फुली, एक नथुनी, चांदी की पायल, हाथ के मेंहदी डिजाइन वाले चांदी जैसे कड़े, ईयर बर्ड, रेडमी मोबाइल, सिक्कों से भरा डब्बा और ‘कंगन ज्वेलरी’ लिखा बैग शामिल था।

दोनों पहले भी थे चोरी के मामलों में लिप्त

पुलिस ने बताया कि विकास दास के खिलाफ 2022, 2023 और 2024 में कई चोरी के मामले दर्ज हैं। जबकि रोहित गोराई पर सिदगोड़ा, साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में चोरी के कई केस पहले से चल रहे हैं। दोनों को गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram