फॉण्ट कनवर्टर NEW

जुबली पार्क में ऐसा क्या हुआ? ..पति-पत्नी का झगड़ा सड़क पर पहुंचा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सबकी नजरें एक जगह टिक गईं जब जुबली पार्क के पास पति-पत्नी का विवाद सड़क पर पहुंच गया। लोग पहले तो समझ नहीं पाए कि मामला क्या है, लेकिन कुछ ही मिनटों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सबकी नजरें एक जगह टिक गईं जब जुबली पार्क के पास पति-पत्नी का विवाद सड़क पर पहुंच गया। लोग पहले तो समझ नहीं पाए कि मामला क्या है, लेकिन कुछ ही मिनटों में सड़क पर ऐसा नजारा बना जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया।

कमाई की मांग से भड़का विवाद

चाय दुकान चलाने वाली महिला रोज की तरह अपने स्टॉल पर काम में लगी थी। तभी उसका पति अचानक पहुंच गया और दुकान की दिनभर की कमाई में से पैसों की मांग करने लगा। महिला ने साफ मना कर दिया। उसके अनुसार, पति कोई काम नहीं करता और घर की किसी जिम्मेदारी में हाथ नहीं बंटाता। उल्टा, रोज गाली-गलौज कर घर में तनाव फैलाता रहता है।

पति लगातार अपशब्द कहता रहा, जिसके बाद महिला का सब्र टूट गया और विवाद हाथापाई में बदल गया। महिला ने सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। तमाशा देख रहे लोगों के लिए यह सब किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था।

बच्चे की गुहार भी नहीं रुकी मां का गुस्सा

इस दौरान महिला का छोटा बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और बार-बार कहता रहा, “मां छोड़ दो… पुलिस आ जाएगी।” लेकिन महिला का कहना था कि पति की हरकतें अब सहने लायक नहीं रहीं और वह उसके साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती।

स्थानीय लोग जुटे, पुलिस को सूचना

कुछ ही देर में आस-पास के लोग बीच-बचाव के लिए आ गए और किसी तरह दोनों को अलग किया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में थोड़ी देर अफरा-तफरी रही। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। बिस्टुपुर थाना पुलिस अब इस विवाद की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई संभव है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram