फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को रांची मोराबादी के लिए किया रवाना

चैनपुर: झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आज अहले सुबह रांची के मोराबादी मैदान के लिए रवाना किया।यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चैनपुर: झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आज अहले सुबह रांची के मोराबादी मैदान के लिए रवाना किया।यह भव्य कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मोराबादी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।चैनपुर, कातिंग, बिंदोरी सहित अन्य पंचायतों के चिन्हित लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए भेजा गया है।लोगों को रवाना करते समय प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा के साथ पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मरक्षित, मुखिया शोभा देवी, मधुरा मिंज, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक सहित प्रखंड के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।झारखंड की रजत जयंती को यादगार बनाने और राज्य के विकास की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए गप्रखंड क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram