फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

छापेमारी में उजागर हुई अवैध शराब फैक्ट्री, ..जानें कहां

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उत्पाद विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने चाडाबासा गांव में एक पुराने मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की और भारी मात्रा में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उत्पाद विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने चाडाबासा गांव में एक पुराने मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की और भारी मात्रा में शराब व सामग्री को जब्त किया। सुबह करीब चार बजे की इस कार्रवाई में मौके पर मौजूद मिनी फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। विभाग ने बताया कि गांव के बीचोंबीच बने एक जर्जर घर में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण का काम चल रहा था, जिसकी भनक मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करने का फैसला लिया।

छापेमारी में 101 पेटी शराब और 500 लीटर स्प्रिट बरामद

तलाशी के दौरान घर से 101 पेटी तैयार अवैध शराब, करीब 500 लीटर स्प्रिट, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। चाईबासा उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि छापेमारी बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी, ताकि किसी को भागने या सबूत नष्ट करने का मौका न मिले। अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि बरामद सामग्री की कुल कीमत 20 से 22 लाख रुपये के बीच है। टीम ने घटनास्थल से कई संदिग्ध दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया है। फैक्ट्री कौन चला रहा था और इसका नेटवर्क कितनी दूर तक फैला है, यह जानने के लिए जांच जारी है।

लंबे समय से इलाके में सप्लाई, अब नेटवर्क की जांच

अधिकारियों के मुताबिक यह फैक्ट्री लंबे समय से आसपास के गांवों में अवैध शराब की सप्लाई कर रही थी। झींकपानी थाना पुलिस, उत्पाद निरीक्षक, सशस्त्र बलों के जवान और अन्य अधिकारियों की टीम इस अभियान में शामिल रही। उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है और आने वाले दिनों में और भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने छापेमारी की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram