फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

फैशन, कला और ग्लैमर का संगम, “जलसा 4th Edition” का भव्य आयोजन 7 नवम्बर को

Ranchi : रांची के फैशन प्रेमियों के लिए खुशखबरी, देश की मशहूर लाइफस्टाइल और फैशन एक्सहिबिशन “जलसा” अपने चौथे संस्करण के साथ राजधानी रांची में एक बार फिर लौट रहा है। यह भव्य आयोजन 7 नवम्बर 2025 को होटल रैडिसन ब्लू में सुबह 10:30 बजे

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : रांची के फैशन प्रेमियों के लिए खुशखबरी, देश की मशहूर लाइफस्टाइल और फैशन एक्सहिबिशन “जलसा” अपने चौथे संस्करण के साथ राजधानी रांची में एक बार फिर लौट रहा है। यह भव्य आयोजन 7 नवम्बर 2025 को होटल रैडिसन ब्लू में सुबह 10:30 बजे से देर शाम तक चलेगा, जिसमें फैशन, कला, संस्कृति और ग्लैमर का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

“जलसा” की शुरुआत वर्ष 2007 में प्रसिद्ध उद्यमी एवं डिजाइनर टिम्सी आनंद ने की थी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के उभरते हुए फैशन डिजाइनर्स, कलाकारों और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी कला और रचनात्मकता को बड़े दर्शक वर्ग के सामने प्रस्तुत कर सकें।

देश के कई प्रमुख शहरों में सफल आयोजन के बाद, अब रांची में “जलसा” को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार कार्यक्रम को रांची में लाने का श्रेय जाता है टिम्सी आनंद और रेशमा साहू को, जो शहर की जानी-मानी समाजसेवी और स्टाइल आइकॉन हैं। रेशमा साहू ने बताया कि उनका उद्देश्य रांची के लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहाँ वे एक ही स्थान पर फैशन, ज्वेलरी, वेडिंग आउटफिट्स, होम डेकोर और लाइफस्टाइल की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

इस एक्सहिबिशन में देश के कई प्रख्यात डिजाइनर्स और ब्रांड्स भाग लेंगे। यहाँ आकर्षक फैशन कलेक्शन्स, प्रीमियम ज्वेलरी, हैंडक्राफ्टेड एक्सेसरीज़, और होम डेकोर के अनूठे प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन में देशभर से आए डिजाइनर्स अपने बेहतरीन संग्रह के माध्यम से कला, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश करेंगे।

“जलसा – 4th Edition” न केवल एक प्रदर्शनी है, बल्कि यह रांची में फैशन और क्रिएटिविटी का उत्सव भी है। यह आयोजन रांचीवासियों के लिए एक अनोखा अवसर लेकर आ रहा है, जहाँ वे भारत के बेहतरीन डिजाइनर्स और ब्रांड्स से रूबरू हो सकेंगे और नवीनतम फैशन ट्रेंड्स का अनुभव कर पाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram