फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो IRB जवान हत्याकांड: धनबाद से पकडाया कातिल, देशी पिस्टल और बाइक बरामद

Bokaro News: बोकारो जिले में छठ महापर्व के दिन हुई आईआरबी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी (25) और सह-आरोपी सूरज कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो जिले में छठ महापर्व के दिन हुई आईआरबी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी (25) और सह-आरोपी सूरज कुमार उर्फ पप्पु कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों को धनबाद जिले से पकड़ा गया है। एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने लगातार निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए इन दोनों को 5 नवंबर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके पास से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे ताकि गिरफ्तारी से बच सकें।

आपराधिक पृष्ठभूमि और भागने की साजिश का खुलासा

मुख्य आरोपी बलराम तिवारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चास थाना कांड संख्या 107/2022 (धारा 307) और सेक्टर-12 थाना कांड संख्या 25/2022 (धारा 379/411/34) दर्ज हैं। हत्या से पहले वह धनबाद के भूली इलाके में चाउमीन का ठेला लगाता था और छठ पूजा पर अपनी मां से मिलने चास आया था।

इस खबर को भी पढ़ें: बोकारो में खून से सनी छठ की शाम: छुट्टी पर आए IRB जवान की गोली मारकर ह’त्या

सह-आरोपी सूरज उर्फ पप्पु कुमार के खिलाफ भी चोरी और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं (चास थाना कांड संख्या 337/23)।

पुलिस की जांच के अनुसार, 27 अक्टूबर को दोनों ने मिलकर पहले से योजना बनाकर अजय यादव को गोली मार दी और तुरंत बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद वे बिहार भाग गए, जहां उन्होंने बाइक एक रिश्तेदार के पास छिपा दी और खुद दूसरे स्थान पर चले गए।

इस खबर को भी पढ़ें: छठ पर IRB जवान की हत्या से भड़के DC बोले- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं

SIT ने जब उन्हें ट्रैक किया, तो वे लगातार धनबाद, गोविंदपुर और बरवाअड्डा के बीच ठिकाने बदल रहे थे। आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर बोकारो लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram