Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»ढुल्लू महतो का पलटवार: “चोर मचाए शोर”, जय मंगल सिंह पर साधा निशाना!
Jharkhand

ढुल्लू महतो का पलटवार: “चोर मचाए शोर”, जय मंगल सिंह पर साधा निशाना!

बोकारो में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने प्रेस वार्ता कर बेरमो विधायक जय मंगल सिंह पर सीधा हमला बोला। कहा — “जो चोरी करता है, वही शोर मचाता है।”
By Samsul HaqueNovember 6, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: बोकारो में गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बेरमो विधायक जय मंगल सिंह पर करारा हमला बोला। सांसद ने कहा कि जय मंगल सिंह “भ्रष्टाचार और वंशवाद के दलदल में फंसे हुए हैं” और अपने गुर्गों से झूठे आरोप लगवाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

ढुल्लू महतो ने तीखे शब्दों में कहा-

“यह बिल्कुल वही स्थिति है जब चोर मचाए शोर! जो खुद घोटाले में लिप्त हैं, वही सबसे ज्यादा शोर मचा रहे हैं।”

उन्होंने जय मंगल सिंह को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सच में सच्चे हैं तो सार्वजनिक मंच पर या किसी जांच एजेंसी के माध्यम से आमने-सामने बहस कर लें।

“अगर मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप साबित हो जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
लेकिन अगर उनके आरोप झूठे निकले- तो जय मंगल सिंह को संन्यास लेना चाहिए, अगर उनमें हिम्मत है तो खुले मंच पर इसकी घोषणा करें।”

सांसद ने कहा कि न्यायालय ने जिन मामलों में उन्हें निर्दोष घोषित किया है, उन्हीं पुराने मामलों को सोशल मीडिया पर घुमा-फिराकर प्रचारित किया जा रहा है।
“यह जय मंगल सिंह की ओछी राजनीति और उनकी नीच सोच का परिचायक है,” उन्होंने कहा।

“भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार और साजिश- जनता सब देख रही है”

ढुल्लू महतो ने आगे आरोप लगाया कि बेरमो विधायक सुबह से लेकर रात तक कोयला और लोहा के अवैध कारोबार में लिप्त हैं।

“जनता के सुख-दुख से उन्हें कोई मतलब नहीं। वे सिर्फ अपने निजी स्वार्थ और कारोबार के लिए राजनीति में हैं।”

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की-

“ऐसे लोगों से सावधान रहें जो व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं। जनता ने हेमंत सरकार को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए चुना था- लेकिन जय मंगल सिंह जैसे लोग इन्हें बेचने में लगे हैं।”

सांसद ने बोकारो गुडसाइड और बालीडीह इलाके में खुलेआम चल रहे कोयला कारोबार की जांच की मांग की और कहा कि यह सब “राजनीतिक संरक्षण” में हो रहा है।

ढुल्लू महतो ने कहा कि विपक्ष के कई नेता सत्ता की राजनीति में जनता को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन “जनता सब जानती है और अब जवाब देगी।”

“भाजपा कार्यकर्ता कोई चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं। झूठ और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हर हाल में होगा।”

उन्होंने कहा कि वे भगवान श्रीराम की कृपा और जनता के आशीर्वाद से हर साजिश को नाकाम करेंगे।

“चाचा-भतीजे की राजनीति ज़्यादा दिन नहीं चलेगी, सच हमेशा जीतता है।”

बिहार और झारखंड की राजनीति पर भी बोले सांसद

बिहार विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर ढुल्लू महतो ने कहा कि राज्य में एनडीए के पक्ष में लहर साफ है।

“बिहार में दो-तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी। जनता ने ठान लिया है कि अब विकास की राह पर ही चलना है।”

उन्होंने कहा कि झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में भी भाजपा-जदयू गठबंधन की स्थिति मजबूत है।

“मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन भारी बहुमत से जीतेंगे और झारखंड में नई शुरुआत करेंगे।”

सभा के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, परिंदा सिंह, वीरभद्र प्रसाद सिंह, मंटू राय, लालजी महतो समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.