Skip to content
Log In
लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

झारखंड में मोंथा कमजोर, थमी बारिश, बढ़ी ठंड, मौसम में सुधार शुरू

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब कमजोर पड़ गया है। इसके चलते झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला थम गया है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में सुधार देखा गया, हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी दो नवम्बर से पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।

शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन से चार दिनों तक लगातार बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला में 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान लातेहार में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 30.7 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.8 डिग्री, बोकारो में 29.1 डिग्री और चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *