Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा: लाठीचार्ज के विरोध में कोल्हान बंद, ठप रहा बाजार और सड़कें
Jharkhand

चाईबासा: लाठीचार्ज के विरोध में कोल्हान बंद, ठप रहा बाजार और सड़कें

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा और आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद का चाईबासा और आसपास के इलाकों में व्यापक असर, कई जगहों पर जाम और विरोध प्रदर्शन।
By Samsul HaqueOctober 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: बुधवार को कोल्हान प्रमंडल पूरी तरह ठप नज़र आया। भाजपा और आदिवासी संगठनों ने पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कोल्हान बंद बुलाया था, जिसका असर सुबह से ही चाईबासा शहर और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराया। मुख्य बाजार, टाटा रोड, संतुला चौक और टेंबरपोसी रोड पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, बंद करवाए बाजार

सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानों को बंद कराया। मुख्य बाजार, टाटा रोड, संतुला चौक और टेंबरपोसी रोड पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ, लेकिन लोगों में नाराजगी और गुस्सा साफ झलक रहा था।

इस खबर को भी पढ़ें: चाईबासा नो-एंट्री आंदोलन: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, शहर में अफरा-तफरी

पूर्व मंत्री बडकुवर गागराई, मधु कोड़ा, गीता कोड़ा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तांबो चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड और शहीद पार्क में सक्रिय रहे। सुबह खुले कुछ पेट्रोल पंप और दुकानें भी कार्यकर्ताओं ने बंद करा दीं।

सोनुवा और चक्रधरपुर में जाम, टायर जलाकर विरोध

सोनुवा में बंद का सबसे ज़्यादा असर दिखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-320डी (चक्रधरपुर–राउरकेला मार्ग) को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जगन्नाथपुर, मनोहरपुर और आनंदपुर में भी दुकाने बंद रहीं, लेकिन कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं है।

इस खबर को भी पढ़ें: नो-एंट्री नियम बहाली और गिरफ्तार साथियों की रिहाई को लेकर चाईबासा में प्रदर्शन

लाठीचार्ज के बाद भड़का आंदोलन

मंगलवार को आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के बाद ही माहौल बिगड़ गया था। भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ का समय तय करने की मांग को लेकर मंत्री दीपक बिरुवा का आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तांबो चौक पर रोक दिया था, जिसके बाद पत्थरबाजी और लाठीचार्ज की घटना हुई। पुलिस ने 17 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद भाजपा ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोल्हान बंद का आह्वान किया।

प्रशासन अलर्ट पर, सुरक्षा कड़ी

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन घायल आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें चाईबासा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। आदिवासी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते हुए पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और बंद को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया। पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

इस खबर को भी पढ़ें: चाईबासा घटना से आगबबूला चंपई सोरेन, बुधवार को कोल्हान बंद का ऐलान

इस खबर को भी पढ़ें: चाईबासा लाठीचार्ज पर भाजपा का गुस्सा फूटा, हेमंत सोरेन का पुतला दहन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.