फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चीन से मिट गई दूरियां- 5 साल बाद कोलकाता से बीजिंग पहुंची पहली उड़ान

India News: भारत और चीन के बीच पांच वर्षों के बाद फिर से हवाई संपर्क बहाल हो गया है। रविवार रात इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-1703 कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर चीन के ग्वांगझू बाययुन एयरपोर्ट के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: भारत और चीन के बीच पांच वर्षों के बाद फिर से हवाई संपर्क बहाल हो गया है। रविवार रात इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-1703 कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर चीन के ग्वांगझू बाययुन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। उड़ान ने रात 10:07 बजे उड़ान भरी और सुबह 4:05 बजे बीजिंग पहुंची।

यह उड़ान 176 यात्रियों को लेकर रवाना हुई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारी और व्यापारी शामिल थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. पीआर बियूरिया, एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

नई उड़ानें जल्द दिल्ली से भी

इंडिगो ने सप्ताहभर के भीतर नई अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की घोषणा भी की है। 9 नवंबर से दिल्ली-शंघाई और 10 नवंबर से दिल्ली-ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू होंगी। कोविड-19 महामारी के बाद यह दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी पुनः स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत-चीन रिश्तों में सहयोग की नई उड़ान

चीन के उप-कॉन्सुल जनरल किं योंग ने कहा कि “पांच साल बाद उड़ानें शुरू होना हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम कदम है।” उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हालिया संवाद के सकारात्मक परिणाम के रूप में बताया।

डॉ. बियूरिया ने कहा कि यह पहल न केवल यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी बल्कि कोलकाता को पूर्वी भारत का अंतरराष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में भी सहायक सिद्ध होगी। यह उड़ान भारत और चीन के बीच नए विश्वास, सहयोग और संवाद की शुरुआत का प्रतीक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram