Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ट्रंप का दांव कामयाब, चीन ने अमेरिका के दबाव में रूस से तेल खरीद बंद की!
World

ट्रंप का दांव कामयाब, चीन ने अमेरिका के दबाव में रूस से तेल खरीद बंद की!

By Samsul HaqueOctober 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त रणनीति आखिरकार काम कर गई। लंबे वक्त से रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीदने वाले चीन ने अब रूस से क्रूड ऑयल की डील रद्द कर दी है। यह कदम अमेरिका द्वारा रूसी कंपनियों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बाद उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, चीन की सभी प्रमुख सरकारी और निजी रिफाइनरी कंपनियों ने तत्काल प्रभाव से रूसी तेल की खरीद बंद करने का फैसला किया है। अमेरिका ने रूस की दो बड़ी ऑयल कंपनियों — रोजनेफ्ट और लुकोइल — पर प्रतिबंध लगाए हैं, जो चीन को प्रतिदिन लाखों बैरल तेल की आपूर्ति करती थीं।

अमेरिकी दबाव का सीधा असर

अमेरिका द्वारा लगाए गए इन प्रतिबंधों ने चीन के ऊर्जा क्षेत्र को सीधा प्रभावित किया है। चीन फिलहाल लगभग 14 लाख बैरल प्रतिदिन रूस से तेल खरीदता था। लेकिन अब कंपनियों के निर्णय के बाद यह आयात अचानक रुक गया है। ऊर्जा विश्लेषकों के अनुसार, अब चीन की ओर से रूस से तेल आयात घटकर 2.5 लाख बैरल प्रतिदिन रह जाएगा, जबकि कुछ कंपनियों के अनुसार यह आंकड़ा 50 हजार बैरल तक गिर सकता है।

चीन के इस कदम से रूस की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने वाला है, क्योंकि रूस की तेल निर्यात पर निर्भरता लगभग 40% है। इस रोक के चलते मॉस्को को अब अपने तेल निर्यात के लिए नए बाज़ार तलाशने होंगे।

भारत ने भी अपनाई दूरी

यह भी बताया जा रहा है कि चीन ने यह कदम भारत के बाद उठाया है। भारत की कई सरकारी और निजी तेल कंपनियों ने पहले ही रूस से क्रूड आयात रोकने का फैसला कर लिया था। इससे रूस के लिए एशियाई बाजार में एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

संभावित असर

विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय से ग्लोबल ऑयल मार्केट पर गहरा असर पड़ेगा। आपूर्ति घटने से तेल की कीमतों में वृद्धि की संभावना है। वहीं, रूस को इससे अरबों डॉलर के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

ऊर्जा सलाहकारों का मानना है कि चीन ने यह कदम अस्थायी रूप से उठाया है ताकि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव से बच सके। स्थिति सामान्य होते ही चीन संभवतः वैकल्पिक मार्ग से फिर से रूसी तेल खरीदेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.