फॉण्ट कनवर्टर NEW

हमास-इजरायल के बीच फिर जंग के आसार…., ट्रंप ने दिया बयान

World News: गाजा में एक बार फिर से हमास और इजरायल के बीच युद्ध के हालात बन रहे हैं। ताजा अपडेट में इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि अगर हमास ने सैन्यीकरण नहीं किया और अपने पास मौजूद सभी बंधकों के

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: गाजा में एक बार फिर से हमास और इजरायल के बीच युद्ध के हालात बन रहे हैं। ताजा अपडेट में इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि अगर हमास ने सैन्यीकरण नहीं किया और अपने पास मौजूद सभी बंधकों के शव नहीं लौटाए, तब इजरायल पुनः युद्ध में उतर जाएगा। काट्ज़ ने कहा कि इजरायल, अमेरिका के सहयोग से, गाजा में हालात बदलने के लिए पूरी तरह से कार्रवाई करेगा और युद्ध के सभी उद्देश्यों को पूरा करेगा।

सीजफायर प्लान के मुताबिक, हमास को अपनी हिरासत में सभी मृत बंधकों के शव वापस करने और निरस्त्रीकरण करना होगा। इजरायल ने सैन्य प्रमुखों को निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति के लिए व्यापक कार्रवाई की योजना तैयार रखें। गाजा पट्टी की सभी सुरंगों और आतंकी ढांचों को नष्ट करने की रणनीति भी बन रही है, ताकि क्षेत्र को कोई खतरा न रहे।

ट्रंप का बयान

दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सवाल के जवाब में कहा कि हमास आतंरिक हिंसा और गिरोहों के सफाए की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने इस मामले पर शोध की बात कही और कहा कि अमेरिका घटना की पूरी जानकारी जुटाएगा।

इजरायली-विरोधी बयानों और सीजफायर योजना के संकट के बीच गाजा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में युद्ध की गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram