Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Sports | IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज पर जमाया जीत का झंडा, 2-0 से क्लीन स्वीप; जायसवाल, गिल और कुलदीप शानदार प्रदर्शन
Sports

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज पर जमाया जीत का झंडा, 2-0 से क्लीन स्वीप; जायसवाल, गिल और कुलदीप शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाई और क्लीन स्वीप सुनिश्चित किया।
By Samsul HaqueOctober 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Sports News: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए (IND vs WI) दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और कुलदीप यादव टीम के हीरो रहे।

पहली पारी में बनाई मजबूत पकड़

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन को तीन विकेट मिले।

वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर

जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में केवल 248 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। इसके चलते भारत ने 270 रनों की विशाल बढ़त ली और मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया।

दूसरी पारी में लड़ाई, पर जीत भारत की

दूसरी पारी में जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक ठोके, जिससे वेस्टइंडीज 390 रन तक पहुंच सकी। भारत की ओर से कुलदीप और बुमराह ने 3-3 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।

भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे केएल राहुल के नाबाद 58 रनों की मदद से टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 2 और वारिकन ने 1 विकेट लिया।

सीरीज पर भारत का कब्जा

अहमदाबाद में पहले टेस्ट में पारी और 140 रनों से जीत के बाद दिल्ली में भी भारत ने दमदार प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल की रणनीति, जायसवाल की बल्लेबाजी और कुलदीप की गेंदबाजी ने सीरीज को यादगार बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

वाराणसी लिंक कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 10,998 करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 15, 2026

होर्मुज हमले के बीच भारतीय नाविकों का रेडियो संदेश वायरल, मदद की गुहार का दावा

July 15, 2026

ICC ODI Ranking: शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने से 12 अंक दूर

July 15, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में डेंगू अलर्ट, संदिग्ध मरीजों के मौके पर लिए जाएंगे ब्लड सैंपल

July 15, 2026

बोकारो के रोजगार, एयरपोर्ट और स्टील प्लांट विस्तार पर श्वेता सिंह ने केंद्र से मांगा बड़ा फैसला

July 15, 2026

वाराणसी लिंक कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 10,998 करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 15, 2026

कोडरमा के छात्रों पर बढ़ेगा बोझ? विश्वविद्यालय बदलने के फैसले पर उठी बड़ी मांग

July 15, 2026

कोडरमा रोजगार मेला में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 900 पदों पर भर्ती शुरू

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.