फॉण्ट कनवर्टर NEW

टीम इंडिया बनी ‘टॉप’, एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीत

Sports News: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला — यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला — यह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका की रिकॉर्ड बराबरी कर ली है, जिसने 1998 से 2024 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थीं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है, जिसने 2000 से 2022 के बीच वेस्टइंडीज को लगातार 9 बार हराया था। वहीं, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 सीरीज लगातार जीतकर चौथा स्थान पाया था।

जायसवाल और गिल की चमक, कुलदीप की फिरकी से जीत

दिल्ली टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने 175 और कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने आठ विकेट लेकर मैच के हीरो बने। पहली पारी में भारत ने 518/5 पर पारी घोषित की, जबकि वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी और भारत की आसान जीत

फॉलोऑन के बाद वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) की बदौलत 390 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे केएल राहुल (नाबाद 58) ने सुनिश्चित किया। भारत ने केवल 35.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दबदबा लगातार जारी

भारत ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 6 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। हार का यह सिलसिला तब शुरू हुआ था जब डैरेन सैमी वेस्टइंडीज टीम के कप्तान थे और अब वे कोच हैं। टीम इंडिया की यह श्रृंखला ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram