फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत खाद्यान्न उठाव का निर्देश

Chatra News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में DC ने सभी पदाधिकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में DC ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का शत-प्रतिशत उठाव और वितरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक वंचित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भवन प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को सभी प्रखंड स्तरीय गोदामों की मरम्मति कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी को चयनित पैक्स की SOP मानकों के अनुरूप जांच कर रिपोर्ट देने तथा उनकी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को छह माह या उससे अधिक समय से खाद्यान्न नहीं लेने वाले कार्डधारियों का सत्यापन कर उनके कार्ड रद्द करने की कार्रवाई करने के लिए कहा गया। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram