फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में आदिवासियों ने दी चेतावनी– हमारी संस्कृति से कोई समझौता नहीं

Bokaro News: बुधवार को बोकारो जिले में आदिवासी समाज ने कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ एक विशाल आक्रोश रैली आयोजित की। जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग बिरसा मुंडा नया मोड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बुधवार को बोकारो जिले में आदिवासी समाज ने कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ एक विशाल आक्रोश रैली आयोजित की। जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग बिरसा मुंडा नया मोड़ चौक पर जुटे और बाद में जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।

रैली में जयपाल नगर, बिरसा वासा, गुमला नगर, बांसगौड़ा और जिहादगढ़ जैसे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। आदिवासी नेताओं ने कहा कि कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग आदिवासी हक और पहचान पर सीधा हमला है। उन्होंने इसे “सांस्कृतिक अस्तित्व को मिटाने की साजिश” बताया।

महिला आदिवासी नेता अंबिका बांसकेय ने कहा कि आदिवासियों का जीवन जंगल, जल और जमीन से जुड़ा है। उनका रहन-सहन, पूजा पद्धति और परंपराएं कुर्मी समाज से पूरी तरह अलग हैं। उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदिवासी हमेशा प्रकृति पूजक रहे हैं और इसी पहचान को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

प्रशासन ने रैली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए। उपायुक्त कार्यालय परिसर को छावनी में बदल दिया गया था और आसपास की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। प्रशासन रैली के दौरान स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहा ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram