फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के लाखों छात्र नाराज़, ई-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान अब तक लंबित!

Ranchi News: झारखंड के लाखों छात्र इस समय ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। इस वजह से छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

यह छात्रवृत्ति राज्य सरकार की ओर से उन छात्रों को दी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए महीनों बीत चुके हैं, फिर भी भुगतान लंबित है।

इस मुद्दे को लेकर छात्र हित सर्वोपरि मंच के प्रतिनिधि राहुल कुमार राणा और आमिर हमज़ा ने कल्याण विभाग पहुंचकर आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी से मुलाकात की। आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 60 प्रतिशत फंड अब तक जारी नहीं किया गया है, जिस कारण छात्रवृत्ति का भुगतान फिलहाल संभव नहीं है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे राज्यभर में आंदोलन करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram