फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में भारी बारिश, डुमरिया में 72.4 मिमी, कई जिलों में गरज-तूफान चेतावनी

Ranchi News: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में दर्ज हुई, जहां 72.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार घाटशिला में 56.4 मिमी, मुसाबनी में 39.2

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में दर्ज हुई, जहां 72.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार घाटशिला में 56.4 मिमी, मुसाबनी में 39.2 मिमी, गुड़ाबांधा में 37.4 मिमी, मंझारी में 33.2 मिमी, पोटका में 28.2 मिमी, गुदरी में 23.5 मिमी, कुमारडूंगी में 20 मिमी और मसानजोर में 19.8 मिमी वर्षा हुई है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि झारखंड के उत्तर पश्चिमी जिलों — पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर बाकी इलाकों में 8 अक्टूबर को तेज मौसम की संभावना है। इन हिस्सों में गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इसके साथ ही कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस खतरे को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 30.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 डिग्री, बोकारो में 28.2 डिग्री और चाईबासा में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम परिवर्तन मानसून के अंतिम चरण की सक्रियता से जुड़ा है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। तेज हवा और बिजली गिरने से बचाव के लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram