फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा, 7.45 लाख विद्यार्थियों को ₹1202.89 करोड़ का लाभ

Ranchi : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य और शिक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अवसर की समानता का प्रतीक है। सरकार यह सुनिश्चित

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य और शिक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अवसर की समानता का प्रतीक है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

मंत्री श्री लिंडा सोमवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी एवं अन्य अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

समीक्षा में यह जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक इस योजना के अंतर्गत कुल 11,34,183 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 7,45,557 छात्रों के बैंक खातों में ₹1202.89 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण किया जा चुका है।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से लगभग ₹900 करोड़ की बकाया राशि अभी तक नहीं मिली है, जिससे शेष पात्र विद्यार्थियों को लाभ देने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र को औपचारिक अनुरोध भेजा है ताकि बकाया राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके और छात्रवृत्ति वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram