फॉण्ट कनवर्टर NEW

नवादा में ग्रामीणाें पर लाठी चार्ज के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित, तीन अधिकारी लाइन हाजिर

Bihar News: नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार की घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कड़ी कार्रवाई की है। मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह के आदेश पर एसपी अभिनव धीमान ने गोविंदपुर के थानाध्यक्ष बलबीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार की घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कड़ी कार्रवाई की है। मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह के आदेश पर एसपी अभिनव धीमान ने गोविंदपुर के थानाध्यक्ष बलबीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। डीएसपी गुलशन कुमार ने इस निलंबन की पुष्टि की है।

थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप और कार्यशैली पर सवाल

बलबीर कुमार सिंह पर कई गंभीर आरोप हैं। उनकी कार्यप्रणाली और विभिन्न घटनाओं में भूमिका संदिग्ध पाई गई, जो वरिष्ठ अधिकारियों के असंतोष का कारण बनी। 25 सितंबर को दर्शन नाला बॉर्डर पर पुलिस पर हमले में उनकी भूमिका पर विशेष सवाल उठे थे। साथ ही थाने के घेराव प्रकरण में भी उनकी कार्यशैली पर आलोचना हुई।

युवक की मौत और पुलिस पर पथराव

गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय के पास तालाब से रविवार को विशुनपुर निवासी सूरज कुमार का शव बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसके चलते असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। पुलिस ने आंसू गैस और लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

तीन पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

मगध आईजी ने सूरज कुमार की मौत की गहन जांच के दौरान दो एसआई और एक एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। विजय कुमार को गोविंदपुर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मगध आईजी की खुद की जांच और परिजनों से मुलाकात

आईजी छत्रनील सिंह सीधे मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात कर पूरी जानकारी आम जिला प्रशासन को दी। एसपी नवादा भी जांच के दौरान मौजूद थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram