फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुर्शिदाबाद में नवमी की रात हुई घिनौनी वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

India News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में नवमी की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ उसके प्रेमी और दो अन्य युवकों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने थाने में

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में नवमी की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ उसके प्रेमी और दो अन्य युवकों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी ने रचा था षड्यंत्र

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक का युवती के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी युवक ने युवती को फोन कर प्रतिमा दर्शन के लिए बुलाया। इसके बाद तीनों युवक लड़की को मोटरसाइकिल पर इलाके में ले गए। प्रतिमाएं दिखाने के बाद, आरोपियों ने पीड़िता को भागीरथी नदी किनारे स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

ड्राइवरों ने बचाई जान

घटना का खुलासा तब हुआ जब भट्ठे के ड्राइवर वहां ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। ड्राइवरों ने तत्काल पीड़िता को बचाया और पास के पुलिस कैंप में पहुंचा दिया।

सभी आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

परिवार की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को तुरंत हिरासत में लिया। 1 अक्टूबर को सभी आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि भी हो चुकी है।

इस वारदात से इलाके में लोगों में गुस्सा और आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram