Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रिक्शा चलाकर नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी विनय दांगी, जानें..
#Trending

रिक्शा चलाकर नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी विनय दांगी, जानें..

By Samsul HaqueOctober 24, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन का 25 अक्टूबर को आखिरी दिन है। इससे एक दिन पहले पलामू जिले के पांच विधानसभा सीटों पर कई दिग्गजों ने पर्चे भरे। नामांकन करने के लिए कोई उम्मीदवार वाहनों के काफिले के साथ पहुंचा तो कोई बैंड बाजे के साथ तो कोई दूल्हा बनकर, लेकिन इन सबके बीच पांकी के सागालीम निवासी विनय दांगी रिक्शा चलाकर नामांकन करने पहुंचे। विनय ने पांकी विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया।

विनय पेशे से एक रिक्शा चालक और पंचर बनाने का काम करते हैं। वे गुरूवार को पांकी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने पलामू के समाहरणालय पहुंचे। विनय ने न केवल सादगी का परिचय दिया, बल्कि जनता के दिलों पर अपनी छाप भी छोड़ी। नामांकन के समय उनके साधारण मगर प्रभावशाली अंदाज ने सैकड़ों लोगों को आकर्षित किया, जो विनय की साइकिल रिक्शा पर सवार होकर नामांकन कार्यालय पहुंचने की अनूठी यात्रा को देखने पहुंचे थे।

विनय का कहना है कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार ने विकास की सारी संभावनाओं को खत्म कर दिया है। यहां के नेताओं ने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया। विकास कार्य ठप हैं और आम लोगों की समस्याएं अनसुनी हो गई हैं। यदि मैं चुनाव जीतता हूं, तो मेरा पहला काम भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा और आम जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।’इस अनोखे नामांकन से न केवल विनय की सादगी, बल्कि उनकी दृढ़ निश्चयता भी जाहिर होती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विनय जैसे उम्मीदवारों की जरूरत है, जो खुद आम जनता के बीच से उठे हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : 28 वर्षों से नहीं हुई सेंधमारी, रांची विधानसभा बना हॉट केक

इस खबर को भी पढ़ें : भाजपा का मुरुड़ जजीरा कांके, 34 वर्षों से नहीं भेद पाया कोई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.