Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चक्रवाती तूफान ‘दाना’ झारखंड में भी मचाएगा कहर, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा..
#Trending

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ झारखंड में भी मचाएगा कहर, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा..

By Samsul HaqueOctober 24, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात दाना ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा के कई जिलों में भयंकर बारिश की संभावना है। तूफान का असर झारखंड के कई इलाकों में भी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने कहा है कि 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक झारखंड के कई इलाकों में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में तूफान दाना का खास असर दिखाई दे सकता है। विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान दाना के प्रभाव से 24 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

आज से दिखेगा चक्रवात का असर

वहीं, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में मौसम में बदलाव आज यानी गुरुवार से दिख सकता है। उन्होंने कहा कि तूफान का असर आज (24 अक्टूबर) से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 25 अक्टूबर को पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तूफान दाना की आहट के साथ ही मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में अधिकांश जगहों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। IMD ने कहा है कि इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कई हिस्सों में तेज हवा चलेगी। तूफान की त्रीवता को देखते हुए एनडीआरएफ ने एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में लगातार बारिश : 2 अगस्त तक मानसून का असर

इस खबर को भी पढ़ें : UP में बारिश का कहर: 7 जिलों में बाढ़ के हालात, 800 गांव में 20 लाख लोग प्रभावित

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में मॉनसून की एंट्री, अगले पांच रोज का मौसम… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.