फॉण्ट कनवर्टर NEW

राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुनील यादव के घर पर ED का रेड

Ranchi : ईडी ( ED ) ने राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर ED ने दबिश दी है। दरअसल, ED टीम गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामला में फरार चल रहा दाहू यादव की तलाश में सुनील

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : ईडी ( ED ) ने राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर ED ने दबिश दी है। दरअसल, ED टीम गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामला में फरार चल रहा दाहू यादव की तलाश में सुनील यादव के घर पहुंची थी। बता दें कि दाहू यादव सुनील यादव का भाई है और उसी की तलाश में ED ने वहां रेड किया था। हालांकि ED को सुनील यादव के घर पर दाहू यादव नहीं मिला। सुनील यादव गुरुवार को राजमहल में एसडीओ के समक्ष बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले हैं।

बता दें कि दाहू यादव एक हजार करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले का आरोपी है। दाहू यादव की गिरफ्तारी के लिए साहिबगंज, राजमहल, बड़हरवा, मिर्जाचौकी और बरहेट में 18 ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है। दाहू यादव तो ईडी के हाथ नहीं लगा, लेकिन छापेमारी एजेंसी ने 5.37 करोड़ कैश जब्त करने के साथ बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ जब्त किये थे। इसी मामले में ईडी 30 करोड़ रुपये की कीमत का एक मालवाहक जहाज भी जब्त कर चुका है।

इस खबर को भी पढ़ें : पेयजल स्वच्छता घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई के ठिकानों पर की छापेमारी

इस खबर को भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू को मिली ED से क्लीन चिट

इस खबर को भी पढ़ें : ममता देवी को कोर्ट से राहत, कहा- सच्चाई की जीत हुई

इस खबर को भी पढ़ें : भू-माफिया कमलेश के ठिकानों पर ED की रेड, जो कुछ मिला… चौंका गया

इस खबर को भी पढ़ें : ED कोर्ट से जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज

इस खबर को भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव के घर से मिले 25 करोड़, ED की पूछताछ जारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram