Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»भू-माफिया कमलेश के ठिकानों पर ED की रेड, जो कुछ मिला… चौंका गया
Jharkhand

भू-माफिया कमलेश के ठिकानों पर ED की रेड, जो कुछ मिला… चौंका गया

By Samsul HaqueJune 21, 20244 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : रसूखदार दबंग भू-माफिया कमलेश कुमार का खूंटा एक बार फिर डोल गया। आज यानी शुक्रवार को ED की टीम ने कमलेश कुमार के ठिकानों पर रेड मारी। कमलेश के कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट और चेशायर होम के पास के ठिकानों पर छापेमारी की है। रेड के दरम्यान ED की टीम ने कमलेश के ठिकानों से करीब एक करोड़ कैश और 100 पीस जिंदा गोलियां जब्त की है। जानकारों का कहना है कि मामूली फोटोग्राफर से बड़ा भू-माफिया बने कमलेश कई बेईमान पुलिस अधिकारियों और तथाकथित पत्रकारों का दुलारा है। ED की रेड के बाद कुछ वैसे सफेदपोश भी बेनकाब होंगे, जो भू-माफिया कमलेश कुमार से गाहे-बगाहे माल टानते रहे हैं। कुछ चेहरे तो चौंकाने वाले बेनकाब होंगे। कमलेश बिकाऊ सिस्टम का बढ़िया खरीदार बनकर हर तरह के कांटा को निकालने में माहिर है। अगर ED तह तक पहुंची तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ सकती है। मिली गोलियां इस बात के गवाह हैं कि बहुत जल्द ED उम्दा किस्म के हथियारों तक पहुंच सकती है। माफिया कमलेश के ठिकानों पर ED की रेड की फैली खबर के बाद से ही उसके कई पनाहगार और मददगार हांफने लगे हैं। कमलेश का कुछ नहीं बिगड़ने देने का दावा करने वाले उसके कुछ रहबर के इस बार पसीने छूट सकते हैं। कुछ साल पहले यानी 27 नवम्बर 2020 को कांके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब वह तुरंत जेल से छूट गया था। उसके जेल से बाहर आते ही एक आला पुलिस अधिकारी का कहना था कि जिसकी जेब में रिश्वत की चाबी होती, वो ज्यादा दिनों तक हवालात में नहीं रहते।

करीब एक दशक पहले अलग-अलग रंग के हवाई चप्पल पहन रांची में एंट्री करने वाले कमलेश ने शुरू में एक स्थानीय अखबार में फोटोग्राफर की नौकरी पकड़ ली। फोटो खींचते-खींचते उसने एक आला पुलिस अधिकारी के घर तक आना-जाना शुरू कर दिया। एक IPS की पत्नी की मेहरबानी ने उसे बड़ा जमीन माफिया बना दिया। वो मालामाल होते चला गया। बाइक से लेकर कार तक गिफ्ट लेने वालों ने उसका पूरा साथ दिया। कई सफेदपोशों को वो टूर पैकेज भी बतौर गिफ्ट देने लगा। कांके में पुलिस हाउसिंग कॉपरेटिव बसाते ही उसकी तकदीर बदल गई। कई आला अधिकारियों की रहमत की बारिश होते ही कमलेश ने कांके के जुमार नदी को समतल करना शुरू कर उसे प्लाटिंग कर बेचना शुरू कर दिया। उसने कई लोगों से गिफ्ट में जमीन देने का भी वादा कर डाला। इसमें कुछ बड़े ओहदे पर काबिज लोगों की पत्नियां भी शामिल है। इससे पहले BAU की जमीन पर कब्जा और सरकारी जमीन पर पुलिस सोसाइटी बसाने को लेकर भी माफिया कमलेश का नाम पुलिस फाइल में दर्ज है। मददगार बने कांके के तत्कालीन CO अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था, वहीं रजिस्‍टार को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। इसके बावजूद उसके दो नंबरी धंधे पर कोई असर नहीं पड़ा। एक रिसोर्ट का भागीदार भी बन गया। जमीन माफिया कमलेश पर जमीन घोटाले से संबंधित कई केस दर्ज हैं।

सूत्रों के अनुसार ED के पंजे में आये शेखर कुशवाहा से कई अहम जानकारी मिली। कमलेश के ठिकानों से ED ने कई तरह के दस्तावेज मिले हैं। कमलेश कुमार को लेकर ED के पास कई चौंकाने वाली जानकारियां है। झारखंड के एक बड़े पुलिस अधिकारी माफिया कमलेश के चलते ही विवादों में फंसे थे और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। कमलेश पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी इल्जाम है। जाली दस्तावेज के जरिये करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है।

इस खबर को भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक पूरा हो यह काम…

इस खबर को भी पढ़ें : सुवेंदू अधिकारी को ‘ममता की पुलिस’ ने रोका, कहां और क्यों… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.