फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में लगातार बारिश : 2 अगस्त तक मानसून का असर

Ranchi : झारखंड में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी डाटा के अनुसार 2 अगस्त तक झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी डाटा के अनुसार 2 अगस्त तक झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 °C की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि राज्य में कहीं- कहीं पर भारी बारिश भी हुई। राज्य में मानसून गतिविधि सक्रिय रही। सबसे अधिक वर्षा 77 एमएम दारू (हजारीबाग) में दर्ज की गई। उच्चतम तापमान 37.4°C गोड्डा में जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 °C चाईबासा में दर्ज किया गया।

शनिवार को दिन में सबसे अधिक बोकारो में 49.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार,28 जुलाई को खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 30 और 31 जुलाई को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों गढ़वा, पलामू , लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड के जंगल से मिला 2KG का आईईडी बम, नक्सली साजिश फेल

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड सरकार की पहल: अफ्रीका से लौटे श्रमिकों को आर्थिक मदद

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : अश्विनी वैष्णव का आश्वासन: झारखंड की रेल परियोजनाओं को मिलेगा पूरा फंड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram