फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के जंगल से मिला 2KG का आईईडी बम, नक्सली साजिश फेल

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जंगल से दो किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया है। पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों

अपनी भाषा में पढ़ें

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जंगल से दो किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया है। पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने इसे जंगल में लगाकर रखा था, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी साजिश नाकाम कर दी।

पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस एवं सुरक्षाबलों द्वारा गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में टोंटो थानांतर्गत वनग्राम सरजोमबुरू व चिडियाबेड़ा के बीच जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से भाकपा माओवादी द्वारा बिछाये गये दो केजी का आईईडी बम बरामद किया गया है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने पूर्व में ही इस आईईडी बम को सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगा रखा था। इसे बरामद कर सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर ही बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : योगी सरकार ने कोर्ट में कहा: धार्मिक भावनाओं की रक्षा हमारी दायित्व

इस खबर को भी पढ़ें : बीजेपी की बड़ी रणनीति: OBC वोट बैंक में सेंधमारी का तोड़ निकाला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram