Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अपग्रेडेशन, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफार्म
#Trending

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अपग्रेडेशन, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफार्म

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उन्नयन को लेकर दी सख्त हिदायत, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में तेजी
By Muzaffar HussainSeptember 24, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार के प्रस्तावित उन्नयन को लेकर बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावा खेल विभाग और सीसीएल के वरीय अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के खुलने से यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। यह यूनिवर्सिटी न केवल खेल शिक्षा को मजबूत करेगी बल्कि खिलाड़ियों को उच्च स्तर की ट्रेनिंग और आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराएगी।

अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

श्री सोरेन ने बैठक में कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। देश में बहुत कम ऐसे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हैं, जहां एक ही परिसर में विभिन्न खेलों के स्टेडियम मौजूद हों। झारखंड के इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन हुआ है और भविष्य में भी राज्य लगातार ऐसी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता रहेगा।

आधुनिक तकनीक और मानकों के अनुरूप होगा अपग्रेडेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन में अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक और तौर-तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार विशेषज्ञ एजेंसियों से सहयोग लेगी ताकि सभी स्टेडियम और सुविधाएं विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप तैयार की जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खेलगांव में मौजूद सभी स्टेडियमों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर वहां की खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का सालभर बेहतर इस्तेमाल होना चाहिए। यहां नियमित रूप से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस होती है और लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। ऐसे में जरूरी है कि हर खेल आयोजन के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।

बैठक में शामिल अधिकारी

इस बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर, निगम के महाप्रबंधक अविनाश कुमार दीपक, सीसीएल के सीएमडी एन.के. सिंह, निदेशक (एचआर) एच.एन. मिश्रा, जेएसएसपीएस के सीईओ एन.के. झा और मास एंड वॉइड एजेंसी के ग्रुप हेड प्रणव कुमार भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.