Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 24-25 सितंबर को संभलें लोग
Jharkhand

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 24-25 सितंबर को संभलें लोग

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा, तेज हवा और आकाशीय बिजली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
By Samsul HaqueSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड के कई जिलों में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने का अनुमान है।

झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के साथ इन जिलों से जुड़े मध्यवर्ती हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के पुटकी में सबसे अधिक 80.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि राजधानी रांची में 30 मिलीमीटर दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो पाकुड़ में अधिकतम 36.6 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, जमशेदपुर में 33.2, डाल्टनगंज 34, बोकारो 34.1, चाईबासा 34.2, खूंटी 33.2, लोहरदगा 29.1, गढ़वा 33.1, सरायकेला 32.9, गोड्डा 34.6, लातेहार 27.6 और पाकुड़ 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

तेज हवा और आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे येलो अलर्ट को गंभीरता से लें। विशेष रूप से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग पानी जमा होने वाले इलाकों में सतर्क रहें। तेज बारिश, आकाशीय बिजली और हवा के चलते किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

मौसम विभाग ने कहा है कि यह हालात अगले दो दिनों तक जारी रह सकते हैं, इसलिए सभी जिलों में संबंधित प्रशासनिक इकाइयां आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Bay of Bengal pressure area Jharkhand heavy rain Jharkhand storm warning Ranchi weather update Yellow alert Jharkhand झारखंड तूफानी हवा चेतावनी झारखंड भारी बारिश बंगाल की खाड़ी दबाव क्षेत्र येलो अलर्ट झारखंड रांची मौसम अपडेट
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

19 जुलाई को तीन पालियों में होगी JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

July 17, 2026

बेड़ो हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद

July 17, 2026

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, JCI Ranchi Udaan के Glitz & Glam Exhibition का मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.