फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बड़सोल में पकड़ाया ड्रग पेडलर्स का गिरोह

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बड़सोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बड़सोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद तथा अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़सोल निवासी ड्रग पेडलर्स चंदन खटूआ और राकेश कुमार के अलावा खरीदार मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल हैं।

पुलिस ने बरामद की 106 पुड़िया ब्राउन शुगर

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। इसके आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चारों आरोपी पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई।

आरोपी पश्चिम बंगाल से ला रहे थे ड्रग्स

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पश्चिम बंगाल के खगड़पुर से ब्राउन शुगर खरीदकर ला रहे थे और ग्रामीण इलाकों में बेचने की योजना बना रहे थे। एसपी ने बताया कि अब जमशेदपुर पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर गिरोह के सरगनाओं तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है और युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जब तक इस चेन के बड़े तस्कर पकड़े नहीं जाते, तब तक इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल होगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस जानलेवा जहर से बचाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram