फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण अभियान को दी रफ्तार

Ranchi : स्ट्रीट डॉग्स की संख्या नियंत्रित करने और रेबीज जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम ने नसबंदी और टीकाकरण अभियान को और तेज़ कर दिया है। निगम इस पहल को एनजीओ डब्ल्यूवीएस होप एंड एनिमल संस्था के सहयोग से चला रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : स्ट्रीट डॉग्स की संख्या नियंत्रित करने और रेबीज जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम ने नसबंदी और टीकाकरण अभियान को और तेज़ कर दिया है। निगम इस पहल को एनजीओ डब्ल्यूवीएस होप एंड एनिमल संस्था के सहयोग से चला रहा है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आवारा कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती आबादी पर नियंत्रण करना और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2025 को नगर निगम की टीम ने 10 स्ट्रीट डॉग्स की शल्य चिकित्सा द्वारा नसबंदी की। इसके अलावा वार्ड संख्या 02 और 43 से 11 डॉग्स को नसबंदी एवं चिकित्सा के लिए पकड़ा गया। साथ ही 40 स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण भी किया गया।

नामकुम आर्मी कैंप से मिली स्ट्रीट डॉग्स की शिकायतों का भी समाधान किया गया। निगम ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि न केवल कुत्तों की संख्या नियंत्रित की जा सके, बल्कि लोगों को रेबीज जैसी बीमारियों से भी सुरक्षित रखा जा सके।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए निगम के टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क करें। प्रशासन का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से यह पहल और अधिक सफल हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram