Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | झारखंड में बदल रहा मौसम, गिरिडीह में हुई सबसे ज़्यादा बारिश
Jharkhand

झारखंड में बदल रहा मौसम, गिरिडीह में हुई सबसे ज़्यादा बारिश

झारखंड में मानसून अब फिर से सक्रिय हो गया है। गिरिडीह में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
By Samsul HaqueSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह जिले के पालगंज में रिकॉर्ड की गई, जहां 70 मिलीमीटर पानी बरसा। यह बरसात फिलहाल सिर्फ झारखंड के कुछ हिस्सों में देखने को मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

जानें कब और कहाँ होगी झारखंड में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा है। यही नहीं, 25 और 26 सितंबर को भी झारखंड के दक्षिणी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन इलाकों में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उमस और बरसात का मिला-जुला मिजाज, कब मिलेगी राहत?

हालांकि, राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश का नामोनिशान नहीं था। यहां धूप तेज रही और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रांची में उमस का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोग काफी परेशान दिखे।

झारखंड के विभिन्न जिलों में तापमान भी अलग-अलग दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर में 36 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ गया। डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में अधिकतम 35.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ऐसे में साफ है कि एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ रहा है। अगले तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और बारिश के साथ तेज हवाओं से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
heavy rain in Giridih humidity and heat in Jharkhand Jharkhand rain alert Jharkhand yellow alert Ranchi weather update गिरिडीह में भारी बारिश झारखंड बारिश अलर्ट झारखंड में उमस और गर्मी झारखंड येलो अलर्ट रांची मौसम अपडेट
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.